Israel-Hamas: इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में किया हमला

Hanuman | Thursday, 18 Dec 2025 08:42:22 AM
Israel-Hamas: Israeli soldiers launched an attack on a Palestinian residential area

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तमाम प्रयासों के बावजूद गाजा में हुआ सीजफायर पर एक बार टूटता नजर आ रहा है। इजरायली सैनिकों ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए गाजा पट्टी में एक फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में सीजफायर लाइन के पार मोर्टार दाग दिए हैं। इसे हमास के साथ सीजफायर को खतरे में डालने वाली हालिया घटना बताया जा रहा है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले को लेकर जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से भी इस संबंध में बयान सामने आया है। सेना ने कहा कि मोर्टार "येलो लाइन" इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान दागा गया था। हालांकि ये जानकारी नहीं दी गई कि सैनिक क्या कर रहे थे या क्या उन्होंने लाइन पार की थी। इजरायली सेना ने इस दौरान ये भी कहा कि मोर्टार अपने तय निशाने से भटक गया था। मामले की जांच की जा रही है।

सीजफायर लागू होने के बाद हो चुके हैं कई हमले

खबरों के अनुसार, 10 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर लागू होने के बाद ये पहली बार नहीं है जब इजरायली सेनी के हमले से "येलो लाइन" के बाहर फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध मे जानकारी दी कि युद्धविराम के बाद से इजरायली सेना की गोलीबारी में 370 से अधिक मौत हुई हैं।  दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के आतंकियों द्वारा हमला किए जाने के बाद से ये विवाद बढ़ा था।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.