- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। विश्व के प्रतिबंधों से बेखौफ और अमेरिका की धमकियों से बेफिक्र तानाशाह किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया के देश ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया लिया है। उत्तर कोरिया की सेना ने एक बार फिर क्रूज मिसाइलों का ताबड़तोड़ परीक्षण कर सभी का चौंका दिया है।
उत्तर कोरिया ने इस संबंध में कहा कि उसने देश की परमाणु निरोधक क्षमता का परीक्षण करने के लिए लंबी दूरी की रणनीतिक क्रूज मिसाइलों को समुद्र में दागा। अपनी पहली परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी के निर्माण में स्पष्ट प्रगति दिखाने के कुछ दिन बाद ही उत्तर कोरिया की सेना से ये कदम उठाया है।
किम जोंग उन के इस कदम से यूरोप से अमेरिका तक खलबली मच गई होगी है। आपको बता दे कि किम जोंग उन बहुत पहले ही अपनी सेना को युद्ध की तैयारी करने का निर्देश दे चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का ऐलान नहीं किया था कि वह किसके साथ युद्ध लड़ेंगे। माना रहा है कि वह अमेरिका के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं। उसे साउथ कोरिया का संरक्षक माना जाता है।
PC: history.fandom
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें