अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ी जंग, इतने अफगान नागरिकों की हुई मौत  

Hanuman | Wednesday, 15 Oct 2025 03:14:37 PM
Now war has broken out between Pakistan and Afghanistan, so many Afghan civilians have died

इंटरनेट डेस्क। भारत के बाद अब पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जंग में मात खानी पड़ी थी। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग छिड़ गई है। खबरों के अनुसार, पाक सीमा पर भारी गोलीबारी से गूंज रही है। आज सुबह से दोनों देशों के बीच स्पिन बोलदक सेक्टर में भीषण झड़प हो रही हैं।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने इस संबंध में जानकारी दी है। मुहाजिद ने इस जंग में 12 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हमलों में सौ से अधिक अफगान नागरिकों के घायल हुए हैं। सुबह पाकिस्तान की ओर से अफगान क्षेत्र पर बिना उकसावे के तोपखाने और हथियारों से हमला किया गया। वहीं तालिबान की ओर से वीडियो जारी कर पाक के कई टैंकों पर कब्जा करने का दावा किया है। कई पाकिस्तानी ठिकानों पर कब्जा किए जाने का भी दावा किया गया है।

आपको बात दें कि इससे भारत के साथ हुई जगं में को हार सामना करना पड़ा था। भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.