- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के दिल से ऑपरेशन सिंदूर का भय अभी तक नहीं निकला है। भारतीय सुरक्षा बालों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इससे भयभीत पाकिस्तान ने अब एलओसी के पास एक बड़ा कदम उठाते हुए एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती बढ़ा दी है, जिससे भारत की ओर से अगली बार हवाई हमला होता है तो उसे कुछ सोचने-समझने का समय मिल सके।
ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान का चीनी एंट्री ड्रोन सिस्टम फेल साबित हुआ था। इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने जहां चाहा था, वहां हमला किया था। खबरों के अनुसार, अब पाकिस्तान ने एलओसी के पास पीओके के आगे वाले इलाकों में एंट्री ड्रोन की तैनाती को बढ़ाया है।
पाकिस्तान की ओर से रावलकोट, कोटली, भीमबर सेक्टर पर नए काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पाक की ओर से 30 डेडीकेटेड एंटी-ड्रोन सिस्टम्स लगाए हैं। इसके माध्यम से पाकिस्तान अपने एयरस्पेस को बेहतर करने में लगा हुआ है।
PC: vistaarnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें