- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। व्लादिमिर पुतिन के देश रूस ने अब एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे दुनिया के देशों में खलबली मच गई है। रूस की ओर से अब दुनिया के वैज्ञानिकों को चौंकाते हुए एक ऐसी सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया है, जिसके टारगेट से कोई नहीं बच पाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस मिसाइल से अब दुनिया का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं रह गया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने खुद इस खतरनाक क्रूज परमाणु मिसाइल के बारे में दुनिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये मिसाइल इतनी ज्यादा खतरनाक है, जो धरती, पाताल और आकाश ही नहीं, ब्रह्मांड के भी गुप्त ठिकानों को भेद सकती है।
खबरों के अनुसार, रूस ने अब बुरेवेस्टनिक नाम की अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल परीक्षण किया है। ये असीमित रेंज वाली अद्वितीय परमाणु ऊर्जा संचालित है। पुतिन ने इस मिसाइल के सफल परीक्षण का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने का आदेश दे दिया।
मिसाइल ने की 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अब अपने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सैन्य कमांडरों के साथ इसकी लांचिंग के बाद अहम बैठक में जानकारी दी गई की कि हाल में परमाणु शक्तियों के अभ्यास के दौरान "बुरेवेस्टनिक" क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, जो 15 घंटे तक हवा में रही। रूस की ये मिसाइल किसी भी तरह के गुप्त ठिकानों को भी खोजकर उसे उड़ा सकती है। अपने सफल परीक्षणों के दौरान इस मिसाइल ने 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। हालांकि रूस ने इसकी अधिकतम दूरी के बारे में जानकारी नहीं दी है।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें