रूस ने यूक्रेन पर 1,300 ड्रोन, 1,200 गाइडेड बम और 9 मिसाइलों से किया हमला, Zelenskyy ने अब अब बोल दी है ये बात

Hanuman | Monday, 22 Dec 2025 08:57:15 AM
Russia attacked Ukraine with 1,300 drones, 1,200 guided bombs, and 9 missiles, Zelenskyy has now made this statement

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग कम होने के स्थान पर बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तमान प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस की ओर से लगातार यूक्रेन पर भीषण हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद इस संबंध में जानकारी दी है।

उन्होंने रूस द्वारा पिछले हफ्ते यूक्रेन पर 1,300 ड्रोन, लगभग 1,200 गाइडेड बम और 9 मिसाइलें दागी जाने का दावा किया है। यूक्रेन को कई देशों से मदद भी मिल रही है। इस बात की जानकारी भी  राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय परिषद ने 2026-27 के लिए 90 बिलियन यूरो आवंटित किए हैं, साथ ही नॉर्वे और जापान से सहायता पैकेज और पुर्तगाल के साथ एक समुद्री ड्रोन समझौता भी हुआ है।

शांति समझौते की प्रक्रिया के बीच ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा क्षेत्र और हमारे दक्षिण पर खासतौर पर ज्यादा हमला हुआ। हम रूसी आतंक का कई लेवल पर मुकाबला कर रहे हैं। इस दौरान जेलेंस्की ने ये भी बोल दिया कि हमलावर को यह समझना चाहिए कि युद्ध से कोई फायदा नहीं होता और यह हमेशा वहीं लौटता है जहां से शुरू हुआ था।

शांति समझौते के लिए मियामी में चल रही बातचीत रचनात्मक तरीके से हो रही
खबरों के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत और रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रिएव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में शांति समझौते के लिए मियामी में चल रही बातचीत रचनात्मक तरीके से हो रही है। दोनों देशों के बीच शांति समझौता होता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

PC: npr.org
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.