- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रूस ने अब वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक चेतावनी दे डाली है। वेनेजुएला का लेकर ट्रंप द्वारा हाल ही में प्रतिबंधित तेल टैंकरों की आवाजाही पर पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिए जाने के बाद मॉस्को ने कहा कि वह उम्मीद करता है कि ट्रंप प्रशासन घातक गलती नहीं करेगा, क्योंकि इससे पूरे पश्चिमी गोलार्ध में अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं। आपको बता दें कि रूस वेनेजुएला को अपना करीबी सहयोगी मानता है।
खबरों के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस संबंध में बोल दिया कि हम निश्चित रूप से क्षेत्र के सभी देशों से स्थिति में किसी अप्रत्याशित विकास से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि कैरेबियन सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की मौजूदगी के कारण नाकाबंदी के परिणाम स्पष्ट नहीं हैं। वह अपने 'सहयोगी और साझेदार' वेनेजुएला के साथ निरंतर संपर्क में है।
पुतिन दे चुके हैं मादुरो को समर्थन
रूस के राष्ट्रपतित व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में एक फोन कॉल के माध्यम से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति अपना समर्थन दोहराया था।
डोनाल्ड ट्रंप का कदम निकोलस मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ाने का हिस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदम को निकोलस मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ाने का हिस्सा माना जा रहा है, जो तेल निर्यात से अपनी अर्थव्यवस्था चलाती है। अमेरिका की ओर से पहले ही एक टैंकर जब्त किया जा चुका है। अब इस विवाद में रूस भी कूद पड़ा है। रूस ने अब इस संबंध में अमेरिका को चेतावनी दे डाली है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें