Russia-Ukraine war: रूस ने किया कीव पर 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों से बड़ा हमला, इतने लोगों की हुई मौत

Hanuman | Saturday, 15 Nov 2025 02:56:46 PM
Russia-Ukraine war: Russia launched a major attack on Kyiv with 430 drones and 18 missiles, killing so many people

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अथक प्रयास के बावजूद रूस-यूक्रेन विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। खबरों के अनुसार, रूस ने शुक्रवार तड़के कीव पर 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों ने बड़ा हमला किया है।

इस घातक मिसाइल और ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस रूसी हमले से अपार्टमेंट भवनों में बड़े-बड़े छेद हो गए और आग लग गई। हमला इतना भयानक था कि रात का आकाश आग की लपटों से रोशन हो गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि रूस ने रात्रिकालीन हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हवाई हमले में दक्षिण में ओडेसा और उत्तर-पूर्व में खार्किव को भी निशाना बनाया गया है। दोनों देशों के बीच लम्बे समय से जंग जारी है।

PC: jagoindiajago
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.