Switzerland: नए साल के जश्न के बीच हुआ बड़ा धमका, कई लोगों की मौत की आशंका

Hanuman | Thursday, 01 Jan 2026 12:38:59 PM
Switzerland: A major explosion occurred amidst New Year's celebrations; several deaths are feared

इंटरनेट डेस्क। जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी और स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न आज मातम में बदल गया है। यहां पर एक लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही जोरदार धमाका होने की जानकारी सामने आई है। 

इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। स्विस पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। हालांकि ये नहीं बताया कि ये धमाका किस कारण से हुआ है। उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई।

वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।  बताया जा रहा है कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार 01:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। रिसॉर्ट में घटना के समय  नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जा रहा था।घटना स्टल स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर है।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.