Tariff attack: अमेरिका के बाद मैक्सिको को बना भारत के लिए परेशानी, लगा दिया 50 प्रतिशत टैरिफ, लिस्ट में कई और देश भी...

Shivkishore | Thursday, 11 Dec 2025 01:15:51 PM
Tariff attack: After the US, Mexico becomes a problem for India, imposing a 50 percent tariff; several other countries are also on the list...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के बाद अब मैक्सिको भी भारत के लिए परेशानी खड़ी कर चुका है। जी हां खबर यह हैं कि मैक्सिको की सीनेट ने बुधवार को भारतीय सामान पर अधिकतम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुमति दे दी हैं। केवल भारत ही नहीं, बाकी एशियाई देशों में चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया भी शामिल हैं।

खबरों की माने तो इन सभी देशों से मैक्सिको आने वाले सामानों पर नया शुल्क लागू होगा, जिनके साथ मैक्सिको ने कोई ट्रेड डील फाइनल नहीं की है। यह कदम घरेलू बिजनेस ग्रुप्स और कई सरकारों के विरोध के बावजूद उठाया गया, जिसे हाल के वर्षों में मैक्सिको की सबसे कड़ी ट्रेड पॉलिसी कहा जा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब नए नियम के तहत 2026 से ऑटो, ऑटो पार्ट्स, टैक्सटाइल, कपड़े, प्लास्टिक और स्टील जैसे सामानों पर 50 फीसदी तक शुल्क लगेगा, जबकि बाकी ज्यादातर उत्पादों पर 35 फीसदी तक का टैक्स रखा गया है, सीनेट में यह प्रस्ताव 76 वोटों से पास हुआ।

pc- ndtv,energy.economictimes,


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.