Balochistan के नेता ने एस जयशंकर को दे दी है पाकिस्तान से जुड़ी अंदरूनी जानकारी, दिया खुला समर्थन

Hanuman | Friday, 02 Jan 2026 01:20:38 PM
The Balochistan leader has provided S Jaishankar with inside information related to Pakistan

इंटरनेट डेस्क। बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान से जुड़ी अंदरूनी जानकारी दी है। उन्होंने भारत को सीधे तौर पर समर्थन का ऐलान कर दिया है। खबरों के अनुसार, मीर यार बलूच ने अपने पत्र के माध्यम से भारत के सामने पाकिस्तान और चीन के प्लान का भी खुलासा कर दिया है।

मीर यार ने दावा किया कि चीन आगामी समय में पाकिस्तान में अपनी सेना तैनात कर सकता है। उन्होंने इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच चल रही साझेदारी को भारत के लिए काफी खतरनाक  करार दिया है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंर को लिखे पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया।

इसमें उन्होंने लिखा कि 'बलूचिस्तान के लोग पिछले 79 सालों से आतंकवाद और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहे हैं।अब समय आ गया है कि इस गंभीर समस्या को जड़ से उखाड़ फेंका जाए।

PC: sanatanprabhat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.