- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के लिए अडियाला जेल के बाहर धरना दे रही बहनों के खिलाफ पाकिस्तान में आधी रात के बाद एक्शन हुआ है।
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान इमरान की बहन अलीमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनता ही नहीं पुलिस की ओर से कड़ाके की ठंड में इमरान खान के समर्थकों पर पानी की बौछार भी की गई।
खबरों के अनुसार, यहां पर पाकिस्तान का फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पूर्व पीएम इमरान के नाम से इतना डरा हुआ है कि खान के समर्थकों को जेल के बाहर भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। कोर्ट की ओर से हर मंगलवार को इमरान खान से करीबियों को मिलने का आदेश दिया गया था।
कोर्ट के आदेश पर पूर्व पीएम इमरान की बहनें उनसे मिलने पहुंची, लेकिन उन्हें मुलाकात से इनकार कर दिया गया। इसक बाद इमरान की बहनों ने धरना दिया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें