Bangladesh में नहीं थम रहा बवाल, इस नेता के सिर में मारी गोली

Hanuman | Monday, 22 Dec 2025 02:34:24 PM
The unrest in Bangladesh continues, this leader was shot in the head

इंटरनेट डेस्क। इंकलाब मंच के प्रवक्ता और कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। बांग्लादेश में एक और हाई प्रोफाइल गोलीबारी की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

खबरों के अनुसार, अब कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि बीएनपी के खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को आज सिर में गोली लगी। सिर के बाईं ओर गोली लगने से सिकदर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार देश में आम चुनाव की तैयारियों के बीच हिंसा भड़की है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश में फरवरी 2026 में बांग्लादेश में आम चुनाव होंगे। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों ने सभी को हिला कर रख दिया है। बांग्लादेश में प्रशासन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.