अमेरिका ने इस देश पर कर दी अचानक एयर स्ट्राइक, Donald Trump ने भी बोल दी है ये बात

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 09:06:03 AM
The US launched a sudden airstrike on this country and Donald Trump has also commented on the matter

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका ने अब नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिका की ओर से नॉर्थ वेस्ट नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक की गई है। अमेरिका ने इस एयर स्ट्राइक का वीडियो भी शेयर कर दिया है।

नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिका के हमले की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में  आईएसआईएस पर ये हमला ईसाइयों की हत्याओं को लेकर आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया। ट्रंप ने इस संबंध में आगे जानकारी दी कि आज रात कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया।

 मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे कहा कि ये आईएसआईएस के आतंकी कई वर्षों, बल्कि सदियों से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से उनकी हत्या कर रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का नरसंहार नहीं रोका, तो उन्हें इसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा, और आज रात वही हुआ।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बोल दिया कि हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अमेरिकी हमले में नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों को कितना नुकसान हुआ है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.