- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ हमले होने लगे हैं। बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका ने तेल टैंकर ‘एमटी सेत्तेबेल्लो पर हमला किया। इस अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने की।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक दो के शव बरामद हो चुके हैं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय लापता थे। इस बीच अमेरिका और ईरान में लगातार दूसरे भी हमले हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए।
ईरानी मीडिया ने जानकारी दी कि मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इसके जवाब में ईरान की ओर से भी कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। हालांकि, किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
अमेरिका ने गत तीन दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर किया हमला
आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से गत तीन दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर हमला किया गया है। पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर किया गया था। इस पर 28 नाविक सवार थे जिसमें 24 भारतीय थे। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ने से दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें