- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब वेनेजुएला को लेकर एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने अब वेनेजुएला आने और वहां से जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दे दिया है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रकार का कदम उठाया है।
ट्रंप के इस नए कदम से दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला तेल का इस्तेमाल ड्रग तस्करी और दूसरे अपराधों को फंड देने के लिए करने का आरोप लगाया है। इसी के तहत उनहोंने ऐलान किया कि अमेरिका की सैन्य तैनाती जारी रहेगी। खबरों के अनुसार, पिछले हफ्ते अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था।
डोनाल्ड ट्रंप ने दे दी है ये चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने बोल दिया कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से पूरी तरह घिरा हुआ है। यह और बड़ा होता जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि वेनेजुएला को ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा, जब तक वो अमेरिका को वह सारा तेल, जमीन और दूसरी संपत्ति वापस नहीं कर देते, जो उन्होंने पहले हमसे चुराई थी। वहीं राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी दबाव के सामने एक मजबूत देश साबित होने के लिए वेनेजुएला की प्रशंसा की है।
PC: thoughtco
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें