- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब सीरिया को लेकर ये कदम उठया है। दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप ने अब सीरिया पर लगाए गए सभी तरह के बैन को स्थाई रूप से हटा दिया है। सीरिया की सरकार और उसके सहयोगियों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटाए जाने का स्वागत किया है। खबरों के अनुसार, सीरिया पर डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिकी कांग्रेस की ओर से साल 2019 में ये बैन लगाए गए थे।
खबरों के अनुसार, तत्कालीन राष्ट्रपति बशर असद को 2011 से शुरू हुए लगभग 14 वर्ष लंबे गृहयुद्ध के दौरान मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए दंडित करने हेतु अमेरिका की ओर से सीरिया की सरकार और वित्तीय प्रणाली पर 'सीजर एक्ट' प्रतिबंध लगाए थे। गत वर्ष दिसंबर में असद के सत्ता से बेदखल होने के बाद प्रतिबंध हटाने की मांग अमेरिका से की गई थी। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने गुरुवार देर रात कांग्रेस द्वारा देश के वार्षिक रक्षा खर्च बिल के हिस्से के रूप में पारित विधेयक पर हस्ताक्षर कर अंतिम निरसन को स्वीकृति दी थी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें