- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह हुए इस विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, यहां पर एक सेसना सी550 बिजनेस विमान क्रैश हो गया। विमान टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद वापस लौटने का प्रयास कर रहा है था, इसी दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में छह लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय हल्की बारिश और बादल छाए हुए थे, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी, इसे ही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
खबरों के अनुसार, गुरुवार सुबह उत्तरी कैरोलिना के एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर एक बिजनेस विमान क्रैश हुआ, जिसका उपयोग NASCAR टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों द्वारा किया जाता था। क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई और कई लोगों की मौत हो गई।
10:15 से 10:20 बजे के बीच हुआ हादसा
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। एफएए के मुताबिक, सेसना सी550 विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ। ये हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:15 से 10:20 बजे के बीच हुआ। विमान ने सुबह 10:06 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में वापस लौटने का प्रयास किया और क्रैश हो गया। वहीं संघीय विमानन प्रशासन ने जारकारी दी कि कि सेसना सी550 विमान शार्लोट से लगभग 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविले क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त हादसे का शिकार हुआ है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें