हादी की मौत के बाद Bangladesh में भड़की हिंसा, हिन्दू युवक को जलाया

Hanuman | Friday, 19 Dec 2025 02:24:29 PM
Violence erupted in Bangladesh after Usman Hadi's death

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के जुलाई आंदोलन के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद देश फिर से हिंसा की चपेट में आ चुका है। बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। फिर शव को पेड़ पर लटकाकर जला डाला।

बांग्लादेश हिंसा इस प्रकार भड़क चुकी है कि अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बस में कुछ नहीं दिख रहा हैं। हालांकि मोहम्मद यूनुस ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। उस्मान हादी सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते के बाद हादी की मौत होने से देशभर में शोक, आक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

राजधानी में बंगाली अखबार प्रोथोम आलो के दफ्तर पर भीड़ ने हमला कर किया। कई मंजिलों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के करवान बाजार स्थित द डेली स्टार के कार्यालय पर आधी रात के बाद भीड़ ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि यहां पर 25 पत्रकारों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिन्हें करीब चार घंटे तक फंसे रहने के बाद सुबह सुरक्षित निकाला गया।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.