- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की क्रिसमस की पूर्व संध्या पर किए एक संदेश के कारण दुनिया की चर्चा में आ गए हैं। इस संदेश में जेलेंस्की ने ना केवल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु की कामना की, बल्कि युद्ध समाप्त करने के लिए एक बड़ा समझौता प्रस्ताव 20-प्वॉइंट प्लान भी पेश किया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने संदेश में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम लिए बिना कहा कि आज हम सबका एक ही सपना है और हम सबकी एक ही इच्छा है- 'उसका अंत हो जाए', जैसा कि हर कोई मन ही मन कहता है। रूस द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद जेलेंस्की ने ये तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि मंगलवार रूस द्वारा यूक्रेन पर किंजल मिसाइलों और शाहेद ड्रोनों से किए गए हमले में तीन लोगों की जान गई और भारी बिजली कटौती हुई। जेलेंस्की ने इस रूसी हमले को अधर्मियों का हमला करार दिया है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है।
PC: nbcnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें