ICC ODI World Cup: जसप्रीत बुमराह ने वनडे विश्व कप में रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 09:06:44 AM
ICC ODI World Cup: Jasprit Bumrah created history in the ODI World Cup, became the first Indian bowler to achieve this feat

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को खेला गया मैच भारतीय बल्लेबाजों ओर गेंदबाजों के नाम रहा। पहले बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को केवल 55 रन पर ही ढेर कर दिया।

इस मैच में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं।  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वह वनडे विश्व कप की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले आजतक कोई भी इंडियन बॉलर ऐसा नहीं कर सका था।

उन्होंने श्रीलंका सलामी बल्लेबाज निशंका को पवेलियन भेजने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस विश्व कप में बेहद शानदार रहा है। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.