9 April 2024 Rashifal: इन जातकों का नया घर खरीदने का सपना हो सकता है पूरा, जान लें कैसा रहेगा आपका दिन 

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 02:48:05 PM
 9 April 2024 Rashifal: These people's dream of buying a new house may come true, know how your day will be

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि मंगलवार यानी  9 अप्रैल 2024 से शुरू होने जा रहे हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि 12 राशियों से जुड़े लोगों का मंगलवार का दिन कैसा रहेगा। कई जातकों पर मंगलवार को हनुमान जी की विशेष कृपा रहने की उम्मीद है। 

मेष: नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ सदस्य से जिद करने से बचें, अन्यथा उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
वृष: मंगलवार का दिन जातकों के लिए नई संपत्ति खरीदने के लिए शुभ हैं। आप नया घर खरीद सकते हैं। 
मिथुन: बेरोजगार जातकों को नया काम मिलने की संभावना बन रही है। कॅरियर के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। 
कर्क: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

सिंह: इन जातकों के लिए दिल मिलाजुला रह सकता है। किसी नए काम में निवेश करने से पहले पिता की सलाह लें। 
कन्या: जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। 
तुला: लेन-देन के मामलों में थोड़ा सतर्क होकर कार्य करें। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। 
वृश्चिक: सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। किसी से किया हुआ वादा आज पूरा कर दें। 

धनु: इन जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। विदेश में घूमने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। 
मकर: किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कॅरियर को लेकर मन की शंका दूर होने की उम्मीद है। 
कुंभ: कॅरियर के लिहाज से दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नए मित्र बनने के योग हैं। 
मीन: व्यापार में साझेदारी के काम में लाभ होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है। 

PC: news18, aajtak, livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.