- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। इस कार्ड को लेकर एक नई और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि देश में LED लाइट वाले क्रेडिट कार्ड लॉन्च हुआ है।
खबरों के अनुसार, CheQ और AU Small Finance Bank द्वारा मिलकर इस लॉन्च किया गया है। ये देश का पहला LED-पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड की विशेषता इसका टैप-टू-पे LED फीचर है, जिसके तहत पेमेंट के लिए कार्ड टैप किए जाने पर एलईडी लाइट जल जाएगी।
CheQ और AU Small Finance Bank के इस कदम से पेमेंट एक्सपीरियंस ज्यादा इंटरएक्टिव और सुरक्षित बन गया है। वहीं इस कार्ड में यूपीआई सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर द्वारा अपने रुपेक्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करके आसानी से पेमेंट कर किया जा सकता है। इस कार्ड के लिए 28 अप्रैल 2026 से CheQ ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें