- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। अगर आपका बच्चा पांच साल से अधिक उम्र का हो गया है और उसका आधार कार्ड बना हुआ है तो ये आपके काम की खबर है। यूआईडीएआई की ओर से अब बच्चों के आधार को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की गई है।
यूआईडीएआई के मुताबिक, अगर माता-पिता समय पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तो बच्चे का आधार डीएक्टिवेट हो सकता है। ऐसा होने पर आपको बच्चे के स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ और कई अन्य जरूरी सेवाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि यूआईडीएआई की ओर से पांच साल और फिर 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसके बायोमेट्रिक डेटा में बदलाव होता है। इसक कारण यूआईडीएआई ने इसे अनिवार्य किया है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया तो तुंरत ही करवा लें।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें