- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। आधार कार्ड लगभग हर सरकारी योजना में उपयोगी है। इसके अभाव में कई जरूरी काम अटक जाएंगे। लोगों द्वारा समय-समय पर इसे अपडेट करवाया जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप आधार में किन-किन जानकारियों को कई बार अपडेट करवा सकते हैं।
किसी नए शहर में शिफ्ट होने या आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद होने पर आधार में अपडेट करवाना जरूरी होता है। आपको बता दें कि आधार कार्ड में नाम, डीओबी, जेंडर जैसी जानकारियों को बार-बार नहीं बदल सकते हैं। नियमों के अनुसार, आधार में एड्रेस को जरूरत के हिसाब से कई बार बदला जा सकता है।
इसे ऑनलाइन माय आधार पोर्टल के जरिए अपडेट किया जा सकता है। वहीं मोबाइल नंबर को भी जरूरत के हिसाब से कई बार बदला जा सकता है। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें