Aadhaar Card: ये जानकारियां अपडेट कराने के लिए देना होगा 125 रुपए तक का शुल्क

Hanuman | Thursday, 30 Apr 2026 01:44:51 PM
Aadhaar Card: You will have to pay a fee of up to ₹125 to update this information

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागारिकों के आवश्यक दस्तावेजों में शामिल है। लोगों द्वारा इसे समय-समय पर अपडेट करवाया जाता है। आज हम आपको आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी ये है कि आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल या जन्मतिथि जैसी जानकारी सही करवाने के लिए आपको अब 75 रुपए का शुल्क देना होगा। यह चार्ज आधार सेवा केंद्र पर लागू होता है और हर बार अपडेट कराने पर वसूला जाएगा। इसी कारण आपको बार-बार छोटे-छोटे बदलाव कराने के स्थान पर एक ही बार में सभी जरूरी अपडेट करवा लें।

वहीं इसमें बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए तक का भुगतान करना होगा। आधार कार्ड भारतीय नागारिकों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है।  इसका उपयोग सरकारी योजनाओं में ज्यादा होता है।

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.