- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देशभर के सभी मोबाइल फोन्स में आज कुछ ऐसा हुआ, जिससे लोग एक बार तो घबरा गए। आज सुबह 11.40 अचानक लोगों के फोन घनघनाने लगे। मोबाइल की आवाज इतनी तेज थी कि ऑफिस में काम करने वाले लोग अपनी सीटों से घबराकर उठ खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने अपने फोन को देखा तो उन्हें सच्चाई का पता चला।
लोगों ने इसके बाद राहत की सांस ली। लोगों को फोन देखने के बाद जानकारी मिली कि ये डीओटी अलर्ट मैसेज और सायरन बज रहा था। आपको बात दें कि केन्द्र सरकार की ओर से देशभर में एक नए मोबाइल-आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है। इसी तहत आज सुबह देशभर में लोगों के मोबाइल फोन पर टेस्ट मैसेज आए और सायरन बजने लगा।
सरकार की ओर से एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट किया गया है। इस टेस्ट का उद्देश्य आपातकाल की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है। सरकार की ओर से इस दौरान हिंदी अंग्रेजी समेत कई क्षेत्रीय भाषा में अलर्ट भेजे गए हैं।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें