- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। संतरे के छिलके में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण से ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। संतरे के छिलकों में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो त्वचा को डीप हाइड्रेशन और नरिशमेंट देकर इन्हें हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में उपयोगी है।
चेहरे को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना के लिए आपको संतरे के छिलके का एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप संतरे के छिलके के पाउडर और दूध का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें।
अब आप एक बर्तन में इस पाउडर को थोड़े से दूध के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब आप इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें। ये पेस्ट स्किन को टाइट कर चेहरे पर नेचुरल शाइन लाने में बहुत ही उपयोगी है।
PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran