- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केला हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केला चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी। आज हम इसका एक फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे है। ये फेस पैके चेहरे की चमक लाने में बहुत ही उपयोगी है। आप केला और ओट्स का फेस पैक बना सकते हैं।
केला विटामिन और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो फटी और रूखी त्वचा को ठीक करने में उपयोगी है। वहीं ओट्स त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट करने में सहायक है। ये त्वचा को नमी देने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाने में उपयोगी है। इसके लिए आप एक बर्तन में पके हुए आधे केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
अब इसमें एक चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब आप इसके माध्यम से चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज कर लें। 10 मिनट बाद सादे पानी से अब चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
PC: webmd, nutritionsource.hsph.harvard.ed, ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें