Beauty Tips: पपीता और शहद का फेस पैक भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करना होगा उपयोग

Hanuman | Thursday, 19 Feb 2026 01:45:49 PM
Beauty Tips: Papaya and honey face pack also enhances facial beauty, this is how to use it

इंटरनेट डेस्क। पपीता और शहद सेहत के लिए वरदान के समान होते हैं। इन दोनों ही चीजों के कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों के मिश्रण का उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि पपीते में एक खास एंजाइम होता है जो त्वचा की मरम्मत करता है, जबकि इसके हाइड्रेटिंग गुण चेहरे को कोमल बनाए रखने में उपयोगी है।

 पपीता और शहद का फेस पैक चेहरे की नमी लौटाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी  उपयोगी है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप पपीते के 2-3 टुकड़ों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

 इसे एक बर्तन में डालकर इसमें आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। अब आपको फेस पैक बनकर तैयार हो जाता है। अब आप इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा लें। इसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से अपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

PC: idiva
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें  



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.