इंटरनेट डेस्क। कभी ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होती है। ऐसा ही नजारा तुर्की में भी देखने को मिला है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित तुर्की की सोशल मीडिया पर एक बिल्ली जमकर सुर्खियां बटौर रही है। इसे देखने के बाद तो आप भी हैरान हो जाएंगे। इस बिल्ली ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण लोगों द्वारा उसे खूब पसंद किया जा रहा है।

आज दिन तीन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, पूरे होंगे सपने
इस्तांबुल सिटी हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है। यहां पर एक बिल्ली ने इमरजेंसी रूम में पहुंच सभी डॉक्टरों को चौंका दिया है। यह बिल्ली इस दौरान मुंह में अपने बच्चे को भी दबाए हुई थी। इस दौरान वह इमरजेंसी रूम के बाहर बैठ डॉक्टर्स का रास्ता भी रोकने लगी।
जन्मदिन विशेष: इस अभिनेता के साथ जुड़ चुका है अनुष्का शर्मा का नाम, ये बनी थी ब्रेकअप की वजह

इसके बाद डॉक्टरों ने बिल्ली के बच्चे की जांच की तो पाया कि वह बीमार है। इसी कारण बिल्ली सहायता मांगने के लिए अस्पताल आई है। इस दौरान इमरजेंसी रूम में उपस्थित डॉक्टर्स और नर्स बिल्ली के इस व्यवहार को देखकर हैरान हो गए।