- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जा रहा है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉम लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। इसमें समय-समय कई फीचर आते रहते हैं। आज हम आपको WhatsApp के एक ऐसे फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको अनजान कॉल्स से मुक्ति मिलेगी।
आपको बस WhatsApp के इस फीचर को ऑन करना होगा। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको WhatsApp ओपन करके ऊपर थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग सेक्शन में जाकर प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब आप प्राइवेसी के सेक्शन में कॉल्स के विकल्प का चयन कर दें।
इसके बाद आपको Silence Unknown Callers के सामने टॉगल को ऑन करना होगा। इसके ऑन होने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स फोन पर तेज रिंग नहीं बजाएंगी। आपको आज ही इस फीचर को ऑन कर लेना चाहिए।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें