Government job: कल से इस भर्ती के लिए शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, इनके पास है अच्छा मौका

Hanuman | Tuesday, 29 Apr 2025 03:20:57 PM
Government job: The application process for this recruitment is going to start from tomorrow, these people have a good chance

इंटरनेट डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होने वाली है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ बीई/ बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 28 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

पदों का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर
पद:  1024
आवेदन करने की अन्तिम तारीख:  28 मई

आयु सीमा: अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है।  आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in  से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

PC:  facebook 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.