- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लम्बे बाल भी महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इसी कारण तो बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बहुत से लोग महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं।
आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए दही बहुत ही उपयोगी है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। ये स्कैल्प को एक्सफोलिएट करके डेड सेल्स और गंदगी साफ करने में उपयोग है।
इसके लिए आप दही और करी पत्ता मास्क बना लें। करी पत्ता बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर होने से बालों को झड़ने से रोकने में उपयोगी हे। हेयर मास्क को बनाने के लिए आप आधा कप दही में एक मुट्ठी करी पत्तों का पेस्ट मिला लें। अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे आपके बालों को मजबूत मिलने के साथ ही चमक भी बढ़ जाएगी।
PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें