Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ के लिए आज से ही डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 01:41:44 PM
Hair Care Tips: Include These Foods in Your Diet Starting Today for Hair Growth

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम के कारण लोगों को सेहत और त्वचा के साथ ही बालों का भी विशेष ध्यान रखना होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, पॉल्यूशन, अनहेल्दी फूड्स का सेवन और स्ट्रेस के कारण लोगों को बालों के झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बालों की ग्रोथ रुक जाती है।

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। इन चीजों का सेवन करने से बालों की मजबूती मिलती है।

बालों की ग्रोथ के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ए,सी, ई को शामिल कर लेना चाहिए। वहीं अंडा, दाल, मछली, पालक, गाजर और ड्राई फ्रूट्स भी बालों को पोषण देकर उन्हें अंदर से मजबूत बनाने में सहायक है। आपको आज से ही इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.