- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घर की रसोई में कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभाकारी होती है। इन्हीं में एक लौंग भी है। आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये छोटा सा दिखने वाला मसाला आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।
रात को सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। कई लोगों को रात में पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे पेट फूलना और गैस की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर आप भी इस प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो लौंग का पानी पीना आपके पाचन की समस्याओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व के कारण कई प्रकार से लाभ मिलता है। यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में उपयोगी है। वह लौंग सेहत से जुड़ी कई अन्य प्रदेशानियों को भी दूर करने में सहायक है।
PC: 1mg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें