Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है जीरा पानी, सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

Hanuman | Thursday, 08 May 2025 03:02:30 PM
Health Tips: Cumin water is very beneficial for health, consuming it gives these benefits

इंटरनेट डेस्क। जीरा हमारी के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस मसाले में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसका सेवन शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में किया जा सकता है। आज हम आपको जीरा पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि जीरा वजन कम करने में भी बहुत ही उपयोगी है। जीरे को पानी में उबालकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।  इसमें मिलने वाले थाइमोल जैसे कई कंपाउंड्स पाचन से जुड़े एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में उपयोगी है। ये शरीर में कैलोरी जलाने की प्रक्रिया को तेज करने में उपयोगी है।

आप एक चम्मच जीरा को दो कप पानी में डालकर उबालकर सेवन कर सकते हैं। इसमें आप काला नमक और नींबू भी मिला सकते हैं।  जीरा वॉटर सुबह खाली पेट पीना ज्यादा लाभकारी होता है। आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From  aajtak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.