- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चाय के साथ दिन की शुरुआत की जाती है। चाय पीने के बाद लोग खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। हालांकि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। चाय के साथ दही का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन दूध या दही के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस की समस्या कर देते है।
वहीं चाय पीने के बाद लोगों को फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। खासकर खट्टे फल जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो। चाय के साथ फलों का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है। चाय में मौजूद एसिडिक तत्व फलों के विटामिन्स को डिस्टर्ब करते हैं। वहीं कई अन्य चीजों का भी चाय के साथ सेवन करने से सेहत खराब हो सकती है।
PC: thehealthsite
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें