Health Tips: जीवन शैली में कर लें ये बदलाव, हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो जाएगी दूर

Hanuman | Monday, 18 May 2026 03:20:56 PM
Health Tips: Make these changes to your lifestyle and high blood pressure will be cured

इंटरनेट डेस्क। हाई ब्लड प्रेशर कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ये दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों को नुकसान जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आप बिना कोई दवा का सेवन किए हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। आपको अपना वजन बढ़ने से रोकना होगा। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होने पर हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, अनाज, फलियां, कम चीनी वाले फल और मछली आदि का सेवन करना चाहिए। ये डाइट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में उपयोगी है। नमक का सेवन करना कम करें।

चिप्स और स्नैक्स जैसी चीज़ों से दूरी बना लें। शराब और स्मोकिंग की आदत को छोड़ दें। ये आदत न केवल ब्लड प्रेशर बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। जीवनशैली में ये बदलाव करने से धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर कम होने लगेगा।

PC: yashodahealthcare
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.