Health Tips: जामुन के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो जाएंगी ये परेशानियां

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 02:46:44 PM
Health Tips: Never consume these things with Jamun (black plum), or else you may face these problems

इंटरनेट डेस्क। जामुन में कई प्रकार के पोषक तत्व में मिलते हैं, इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाला ये फल व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी उपयोगी है। हालांकि इस कुछ चीजों के साथ इसे नहीं खाना चाहिए। इन चीजों के साथ जामुन का सेवन करना बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है।

अचार और जामुन को एक साथ नहीं खाना चाहिए। दोनों ही एसिडिक होने से पेट की परेशानी बढ़ सकती है। यदि आपने जामुन खाते समय आचार खा लिया तो पेट में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वहीं जामुन के साथ हल्दी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन खाने के तुरंत पहले या बाद में अधिक हल्दी वाले भोजन को खाने से लोगों को मतली, पेट में जलन या असहजता महसूस हो सकती है। आपको जामुन खाते समय इन बातों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.