- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको उसका नंबर भी याद नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप UIDAI की सहायता से एसएमएस और ईमेल के जरिए घर बैठे अपना आधार नंबर रिकवर कर सकते हैं। आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती। आप हम आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से आधार नंबर प्राप्त करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
ये है प्रोसेस:
- इसके लिए आपको UIDAI की आधार नंबर रिकवरी सेवा का उपयोग करना होगा।
- यहां पर अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी डालनी होगी।
-अब मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
-इसके बाद UIDAI आपके आधार नंबर या Enrollment ID की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करा देता है।
- आधार नंबर मिल जाने के बाद आप e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें