- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत ही जरूरी है। पर्याप्त नहीं लेने के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका एक कारण हार्ट अटैक भी है। बहुत से लोग आजकल 7 घंटे से भी कम नींद लेते हैं।
इसका असर सीधा ब्लड प्रेशर और कोर्टिसोल हार्मोन पर पड़ता है। इसी कारण बीपी और सूजन बढ़ सकती है, जो आर्टरीज को नुकसान पहुंचाकर हार्ट अटैक का कारण बनती हैं। आपको हार्ट अटैक की परेशानी से बचने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना और घर आकर सोफे पर घंटों टीवी या मोबाइल देखना भी सेहत के बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसा करने से फिजिकल मूवमेंट की कमी के कारण ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। ऐसा होने से आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल जमा होना शुरू हो जाता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
PC: parkview
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें