Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं भीगे हुए अंजीर, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 07 May 2025 02:22:26 PM
Health Tips: Soaked figs are very beneficial for health, you should know this

इंटरनेट डेस्क। अंजीर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस पौष्टिक फल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है।

आज हम आपको पानी में भीगे हुए अंजीर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में उपयेागी है। अंजीर का पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती मिलने के साथ ही आंतों की भी सफाई होती है।

वहीं इसका सेवन करने से मोटापा भी कम होता है। इसे खाने के बाद  व्यक्ति  को ज्यादा भूख नहीं लगती है। इससे वह ज्यादा खाने से बच जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। आपको आज से ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

PC:  indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.