LPG Gas Connection: तुंरत ही कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी

Hanuman | Wednesday, 13 May 2026 03:16:09 PM
LPG Gas Connection: Do This Immediately, or Your Cylinder Delivery Will Be Stoppe

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी गैस कनेक्शन से मोबाइल नम्बर का जुड़ा होना बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोगों के एलपीजी गैस कनेक्शन में पुराने मोबाइल नंबर ऐड है। इनमें से कई नम्बर बंद भी हो चुके हैं।

अगर आपके साथ ही भी ऐसा ही है तो आपको तुरंत ही अपने मोबाइल नम्बर बदलवाने चाहिए। ऐसा होने पर आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यहां तक कि आपको गैस सिलेंडर की डिलीवरी तक नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर बुकिंग से लेकर ओपीटी, सब्सिडी अपडेट और डिलीवरी मैसेज तक कई जरूरी सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं।

ऐसे में अगर नंबर बंद हो गया है और आपने नया नंबर ले लिया तथा इसे अभी तक एलपीजी अकाउंट में अपडेट नहीं किया, तो आपकी बुकिंग रूक जाएगी। आपके फोन में डीएसी कोड नहीं आने पर  सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। आपको तुरंत ही ये काम कर लेना चाहिए।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.