Mahashivratri: इस बार पड़ रहा है दुर्लभ संयोग, ये है पूजा के शुभ मुहूर्त

Hanuman | Tuesday, 25 Feb 2025 03:55:57 PM
Mahashivratri: This time a rare coincidence is happening, this is the auspicious time for worship

इंटरनेट डेस्क। महाशिवरात्रि के त्योहार का लोगों को हमेशा इंतजार रहता है। ये त्योहार बुधवार को देशभर में धूमधाम से बनाया जाएगा। इस बार इस त्योहार पर दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो महाशिवरात्रि पर 60 वर्ष बाद होगा।

महाशिवरात्रि पर 1965 के बाद इस बार तीन ग्रहों की युति बन रही है। आज हम आपको महाशिवरात्रि पर पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुधवार को रात में भी महादेव का पूजन किया सकता है।

वहीं सुबह 6.47 बजे से9.42 बजे तक जल चढ़ाया जा सकता है। मध्यान्ह काल में भी 11.6 छह बजे से लेकर दोपहर 12.35 बजे तक, दोपहर 3.25 बजे से शाम 6.08 बजे तक जल चढ़ाया जा सकता है। वहीं जलाभिषेक का अन्तिम मुहूर्त रात में 8.54 मिनट पर शुरू होगा। आपको बता दें कि शिवजी और माता पार्वती का इस दिन विवाह होने पर ये त्योहार मनाया जाता है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.