OpenAI ने पेश किया अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल जीपीटी-5.5, जानें क्या हैं खूबियां

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 02:56:53 PM
OpenAI Introduces Its Smartest and Most Intelligent AI Model, GPT-5.5: Learn About Its Features

इंटरनेट डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई भी अब लोगों की जरूरत बनता जा रहा है। ओपनएआई को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल जीपीटी-5.5 पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम होने का दावा किया है।

अब एआई केवल बातचीत नहीं करेगा, बल्कि आपके काम को अंजाम भी देगा। खबरों के अनुसार, जीपीटी -5.5 की विशेष बात ये है कि ये उलझे हुए और कई हिस्सों वाले कामों को खुद-ब-खुद शुरू से आखिरी तक पूरा कर सकता है।

आपको बता दें कि पुराने एआई मॉडल्स निर्देश देने पर ही काम करते थे। दावा किया जा रहा है कि जीपीटी-5.5 को किसी भी प्रकार का प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। यह खुद उसकी योजना बनाएगा। इस प्रकार से एआई मॉडल  जीपीटी-5.5 लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इससे लोगों के कई काम आसान होंगे।

PC: peoplematters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.