- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा ट्रेन यात्रा की जाती है। इसे सबसे सस्ता और बेहतर ऑप्शन माना जाता है। हालांकि रेल में कंफर्म टिकट मिलना कई बार सबहुत मुश्किल हो जाता है।
आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से आसानी से कंफर्म टिकट कम समय में हासिल कर सकते हैं। लोगों को टिकट हासिल करने के लिए संबंधित वेबसाइट को सही समय पर लॉगिन करनी होगी। एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर के लिए 11 बजे शुरू होती है। तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के 5–10 मिनट पहले लॉगिन होकर बैठ जाना चाहिए।
वहीं पहले ही अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में “Master List” में सभी यात्रियों की डिटेल सेव कर लें। इससे बुकिंग के समय आपको केवल सिलेक्ट करना होगा और आपका काफी समय बच जाएगा। वहीं टिकट बुक करवाने के समय इंटरनेट की स्पीड सही होनी चाहिए। इंटरनेट स्लो है या बार-बार कट रहा है, तो आपका टिकट छूट सकता है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें