Recipe : नाश्ते में बनाए सोया इडली , जानें रेसिपी

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Feb 2023 02:21:28 PM
Recipe : Make soya idli for breakfast, know the recipe

इडली बच्चों से लेकर बड़ो तक को पसंद होती है। यह एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा -3 फैटी एसिड, और यह कोलेस्ट्रॉल मुक्त है। आज हम आपको बताएंगे सोया इडली बनाने की रेसिपी। जिसे आप आसानी से बना सकते है। आइए जानते है रेसिपी। 

 सामग्री-

- सोया बड़ी - 2  कप

- चावल - 2  कप

- मूंग दाल - 1/2 कप

- तेल - 1 बड़ा स्पून 

-  नमक स्वादानुसार 

  विधि -

- सोया इडली बनाने के लिए चावल और सोया बड़ी को जरूरत  मात्रा में लेकर अलग-अलग कटोरियों में भिगो दें। 

- अब आधा कप मूंग दाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। 

-  भीगे हुए चावलों को  निकाल लें और उसमे से अतिरिक्त पानी निकाल दें। 

-  चावल को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। इसी तरह सोया बड़ी को पीस लें। मूंग की दाल मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। 

- अब एक बड़ा बाउल लें और उसमें सोया बड़ी, चावल और मूंग दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं और पेस्ट में स्वादानुसार नमक डालें।

-  पेस्ट को ढककर 5 से 6 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। 
 
- इसके बाद पेस्ट को लेकर एक बार और फेंट लें। 

- अब इडली का सांचा लें और उसमें तेल लगाएं और तैयार इडली का पेस्ट सांचे में डालें। 

- इसे  भाप में पकाएं 10 मिनिट में इडली अच्छे से उबल कर तैयार हो जाएगी। 

- इसे सांबर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.