Recipe of the Day: मैंगों बर्फी का स्वाद बना देगा आपका दिन, एक बार जरूर करें ट्राई

Samachar Jagat | Thursday, 01 Jun 2023 03:18:11 PM
Recipe of the Day: Mango Burfi will make your day, try it once

इंटरनेट डेस्क। इस गर्मी के मौसम में आपको आम खूब सारे मिल जाएंगे और आप उन आम का मजा आराम से ले सकते है। आम से वैसे आप कई डिश बना सकते है। ऐसे में आज आपके लिए हम लेकर आए है मैंगों बर्फी बनाने की रेसिपी, जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री

500 ग्राम मावा
1 कप शक्कर
1 कप मैंगो पल्प
केसर धागे 7
1 चम्मच इलायची पाउडर
100 ग्राम पिस्ता-बादाम (कटे हुए)

विधि
आपकों मैंगों बर्फी तैयार करने के लिए कड़ाही में मावा डालना है और उसके बाद धीमी आंच पर घी छोड़ने तक उसे भून लेना है। इसके बाद आपकों शक्कर और मैंगो पल्प डालकर गाढ़ा होने तक पकाना है। इतना हो जाने के बाद इसमें केसर-इलायची पाउडर मिलाए। अब एक थाली या बड़ी प्लेट ले और उसमें थोड़ा सा घी लगाकर  उसे चिकना कर ले। इसमें तैयार मिश्रण को फैलाले और उपर से  पिस्ता-बादाम से सजाकर बर्फी को काट ले।

pc- youtube
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.