फोन कॉल से नहीं हो रही है LPG cylinder बुकिंग तो घर बैठे कर लें ये काम, हो जाएगा काम

Hanuman | Monday, 16 Mar 2026 01:09:44 PM
If you are unable to book an LPG cylinder via a phone call, try doing this from the comfort of your home

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फोन कॉल के जरिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अगर फोन कॉल के जरिए एलपीजी सिलिंडर बुकिंग नहीं हो रही है तो आज हम आपको घर बैठे सिलेंडर बुक करने का आसान तारीका बताने जा रहे हैं।  आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियां व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, एसएमएस और मोबाइल एप के माध्यम से भी सिलेंडर बुकिंग की सुविधा दी जाती है। इस माध्यम से सिलेंडर घर नहीं पहुंचने पर आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

इस प्रकार व्हाट्सएप से करवा सकते हैं बुकिंग

-अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बस एक मैसेज भेजने से ही  सिलेंडर बुक हो जाएगा।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन: फोन केवल अधिकारिक नंबर पर रिफिल लिखकर भेजना होगा।

एचपी गैस: इस कंपनी के नंबर पर बुक या हाय लिखकर भेजना होगा।

भारत गैस: इसके अधिकारिक नंबर पर हाय या बुक का मैसेज भेजने से ही सिलेंडर बुक हो जाएगा।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.